Home स्वास्थ्य समाचार Corona Latest News 24th August : भारत के कई राज्यों में सप्ताहिक...

Corona Latest News 24th August : भारत के कई राज्यों में सप्ताहिक कोविड-19 के मामले में गिरावट।

0
Corona Latest News 24th August : भारत के कई राज्यों में सप्ताहिक कोविड-19 के मामले में गिरावट।
Corona Latest News Update – कोरोना की ताजा खबर :

Corona Latest News 24th August : कोरोना की भारत में वर्तमान स्तिथि

वर्तमान में देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर चल रही है, पहली बार के मुकाबले इस बार का सामना हम अच्छी तरह से कर पा रहे हैं। रोजाना 3.5 लाख कोविड-19 के नए मामले पाए जा रहे हैं, लेकिन यदि हम बात करें पहले की, तो पहले की तुलना में अभी स्थिति सामान्य होती हुई नजर आ रही है।

कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में कोविड-19 के केसेस तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी और बात करें तो कई ऐसे भी राज्य हैं जहां इसमें गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत अन्य कई ऐसे राज्य है जिसमें कोरोना किस चीज की स्थिति सामान्य होते हुए नजर आ रही है।

और पढ़ें – Covid-19 Second Wave Report: कोरोना के दूसरी लहर के दौरान 21.74 % केसेस अस्पताल और 2.2 % ICU में भर्ती, जानें खबरें।

कोरोना की अन्य राज्यों में स्तिथि

हालांकि मुंबई, जिसे भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा बरसा था, लेकिन अब स्थिति साधारण हो रही है। अब वहां 1000 से भी कम नए मामलों की संख्या है। तो चलिए जानते है, कोरोना के केसेस देश के कितने राज्यों में कम हुए। पॉजिटिविटी रेट के कम होने का अर्थ है कि राज्यों में कोविड-19 के नए केस पहले की तुलना में कम आ रहे हैं। महराष्ट्र की वर्तमान पॉजिटिविटी रेट 15.9 फ़ीसदी है जो कि पहले 22.4 फ़ीसदी थी। उत्तर प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 14.7% से घटकर 7 परसेंट हो गई।

वही बात करें बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ की, तो इन राज्यों में भी पॉजिटिविटी रेट काफी कम हुई है। बिहार दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की वर्तमान पॉजिटिविटी रेट क्रमशः 7.4% 13.6% 15.2% और 11% है।

वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर जैसे राज्यों की पॉजिटिविटी रेट अधिक है जोकि क्रमशः 24.5%, 10.9%, 26.7%, 17.7%, 7.8%, और 19.6% है। हालांकि इन राज्यों में भी इस सप्ताह में कोविड-19 केसेस में पहले की तुलना में गिरावट देखने को मिली है।

और पढ़ें – नयी ऊर्जा के लिए पौरुष जीवन कैप्सूल – उपयोग, फायदे, खुराक, सावधानियां तथा साइड इफेक्ट

कोरोना के पिछले सफ्ताह के आंकड़े

समाप्त सप्ताह के रविवार को कोविड-19 के आंकड़ों में कोरोना की तीसरी लहर की कोई भी संभावना नहीं थी। 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लेकर 32 मामलों में कमी देखी जा रही है। ओणम सप्ताह के समय केरल में कोविड-19 केसेस में 10 परसेंट की गिरावट के साथ साथ आंध्र प्रदेश में 24%, महाराष्ट्र में 19%, कर्नाटक में 16% और उड़ीसा में 15% गिरावट देखने को मिली। वहीं तमिलनाडु जहां अधिक कोविड-19 केसेस हैं, 10 परसेंट की गिरावट सामने आई। 32 परसेंट की गिरावट दिल्ली में देखी गई। वहीं हिमाचल प्रदेश मैं 29 परसेंट की कमी नजर आई।

कोविड-19 पीड़ित मरीजों में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2 करोड़ से अधिक तक पहुंच गए हैं, ऐसा पिछले 4 दिनों में तीसरी बार हुआ जब कोरोनावायरस के दैनिक नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही।

कोरोना के नए मामले।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 39923 नए केस सामने आए, वही इस संक्रमण से 695 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि इसी समय में इस संक्रमण से मुक्त होने में 53249 लोग सफल रहे। फिलहाल महराष्ट्र में 519000 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है।

म्यूकार्माइकोसिस के लगभग 270 मामले महाराष्ट्र के पुणे में सामने आई, जिसके बाद सरकार ने उन मरीजों के उपचार के लिए एक नई प्रक्रिया तैयार की जिसे मानक संचालन प्रक्रिया कहते हैं।

साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार पिछले बार की तुलना में इस हफ्ते में 4 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई है। उत्तर पूर्व के भी कई राज्यों में कोरोना के मामले मेरी कमी आई है, जिसका प्रभाव साप्ताहिक आंकड़ों पर भी पड़ा है। हालांकि केरल से लगभग 50% से अधिक कोविड-19 के केसेस आ रहे थे, लेकिन अभी गुजरे सप्ताह के भीतर स्थिति पहले से सामान्य हो रही है। पिछले हफ्ते की तुलना में कोविड-19 केसेस में लगभग 1 परसेंट की कमी हुई। इस हफ्ते भी आधे से अधिक केसेस केरल से थे।

Exit mobile version