Home स्वास्थ्य समाचार Corona Report in India: 150 दिनों में सक्रिय मामले सबसे कम, 36571...

Corona Report in India: 150 दिनों में सक्रिय मामले सबसे कम, 36571 नए केस सामने आए पिछले 24 घंटों में

0

Corona Report in India: 150 दिनों में सक्रिय मामले सबसे कम, 36571 नए केस सामने आए पिछले 24 घंटों में

भारत के कुछ राज्यों में कोरोना का कहर फैला हुआ है, तो वहीं कुछ राज्यों में कोरोनावायरस के एक्टिव केसेस में कमी देखी जा रही है। कोविड-19 के कुल 36571 मामले पिछले 1 दिन में दर्ज किए गए, लगभग 58% नए मामले केवल केरल से प्राप्त हुए हैं।

अधिकतर राज्यों में कोरोना केसेस में कमी देखी गई है, लेकिन केवल पांच राज्यों से 85% तक कोरोना के एक्टिव केसेस मिले हैं।‌ यह पांच राज्य है- सबसे ऊपर 21116 नए मामले के साथ केरल, इसके बाद महराष्ट्र जहां 5225 नए मामले 24 घंटे के अंदर देखने को मिले। इसके अलावा 1702 के साथ तमिलनाडु, 1521 केसेज के साथ आंध्र प्रदेश और 1432 केसेस के साथ कर्नाटक।

Corona Report in India

कोविड-19 महामारी से पिछले 24 घंटे में मरने वाले मरीज 540 है। जहां लगभग 197 मरीज केवल केरल के थे, इसके अलावा 154 मरीजों की जान वह राष्ट्र में चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि रिकवरी रेट बड़ी है और यह बढ़कर 97.54% तक पहुंच गई।

वही हमारे देश में अभी 363605 सक्रिय मामले हैं, आंकड़ों के अनुसार पिछले 150 दिनों में एक्टिव केसेस की संख्या सबसे कम है। आधिकारिक आंकड़े से पता चलता है कि 36555 मरीज 24 घंटे के अंदर रिकवर हुए। और इसके साथ लगभग 3,15,61,635 मरीज कोरोना की जंग से जीत गए।

भारत में सबसे पहले गुरुवार को 36401 नए मामले देखने को मिले। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा बताया गया कि कोविड-19 के नमूने की जांच संख्या बढ़कर 50 करोड़ से अधिक हो गई, महीने में 17 लाख से अधिक औसत दैनिक जांच संख्या देखी गई।

Corona in Tamil Nadu: तमिलनाडु में फिर से बढ़ाया गया 2 सप्ताह का लॉकडाउन, दी गई थी छूट

शुक्रवार सुबह परिषद की वेबसाइट के मुताबिक जारी आंकड़ों से पता चला कि अब तक 502699702 नमूने की जांच की गई। वही 1886271 लोगों का सैंपल टेस्ट भी 19 अगस्त को किया गया।भारत में पिछले 24 घंटे में 5471282 कोरोना वैक्सीन की खुराक वितरित की गई, जिसके कारण भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 57.22 करोड़ तक पहुंच गया।।

केवल 24 घंटे में कोरोना की वैक्सीन 5471282 लोगों द्वारा ली गई। वहीं दूसरी ओर एक और बात सामने आई की कोरोना का डेल्टा वैरीअंट इतना खतरनाक है कि वह नॉन वैक्सीनेट और वैक्सीनेट दोनों तरह के लोगों को संक्रमित और प्रभावित कर सकता है।

चेन्नई में इस स्टडी को आईसीएमआर के द्वारा किया गया। हालांकि डेल्टा वेरिएंट की क्षमता दोनों प्रकार के लोगों को संक्रमित करने के बावजूद, जिन्होंने वैक्सीन लगाया है, मृत्यु की संभावना ना के बराबर रहती हैं। फिलहाल देश में टीकाकरण अभियान जोरों जोरों से चल रहा है जिसके कारण लगभग 152245179 इन लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है।

image source:-http://www.canva.com

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक डेल्टा प्लस स्टेट की श्रेणी में केरल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य आते हैं। झारखंड में इन तीनों राज्यों से आने वाले लगभग सभी यात्रियों की कोविड-19 की जांच की गई। तथा उसके बाद डीआरएम को पत्र भेज कर ट्रेन के यात्रियों की जानकारी मांगी जाएगी।

झारखंड के जिन स्टेशनों पर तीनों राज्यों से आने वाली ट्रेनों का ठहराव है, वहीं पर ब्योरा लेकर यात्रियों की जांच की जाएगी। केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कोरोनावायरस बहुत ही तेजी से फैल रहा है, इन राज्यों की स्थिति कुछ ठीक नहीं। वही राजस्थान और पहाड़ी क्षेत्रों में कोरोना में तेजी से गिरावट आ रही जिससे वहां के निवासी राहत की सांस ले रहे हैं।

कोरोनावायरस के मामले में कभी कमी देखी जा रही है तो कभी बढ़ोतरी। अब तक लगभग 433966 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। पिछले 1 दिनों की बात करें तो लगभग 36347 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

हालांकि अभी देश में एक्टिव केस की दर 1.12 परसेंट है। यह मार्च 2020 से भी नीचे जा चुकी है। मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा रिकवरी रेट के साथ 9 7.5 4 फ़ीसदी तक पहुंच गया। प्रतिदिन पॉजिटिव रेट 2 परसेंट तक रिकॉर्ड की जा रही है, हालांकि 26 दिनों के अंदर 3 फ़ीसदी से नीचे तक रिकॉर्ड किया गया है।

Exit mobile version