Home स्वास्थ्य समाचार Corona Virus in China: चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के...

Corona Virus in China: चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के कारण 11.23 मिलियन लोगों का होगा पुनः परीक्षण, जानें खबरें

0

Corona Virus in China: चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के कारण 11.23 मिलियन लोगों का होगा पुनः परीक्षण, जानें खबरें

जहां दुनिया भर में कोरोना वायरस अपना खतरनाक प्रभाव जारी किए हुए हैं वहीं पहली बार चीन के वुहान शहर में पाए गए कोरोना वायरस के मामले धीरे धीरे कम हो गए थे लेकिन हाल ही में चीन की एक रिपोर्टिंग मीडिया की जारी किए गए जानकारी के अनुसार वुहान में कोरोना वायरस फिर से दस्तक देना शुरू कर रही है।

इस कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए दुनिया भर के स्वास्थ्य कर्मचारी, वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स नए-नए वैक्सीन और तरीकों की मदद से इसे कम करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर चीन ने अपने देश में इसे पहले कंट्रोल कर लिया था हालांकि बीते कुछ समय में कोविड-19 की मामलों में वुहान शहर में वृद्धि देखी गई है।

Corona Virus in China images

साल 2019 के दिसंबर महीने में पहली बार कोरोनावायरस के मामले चाइना के वुहान शहर में सामने आए थे और धीरे धीरे पूरे दुनिया भर में यह महामारी फैली थी। चीन के वुहान शहर में अब फिर से कोरोना वायरस के मामले उभर रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले चीन के वुहान शहर में कोरोनावायरस की डेल्टा संक्रमण के मामले पाए गए थे जिसके बाद वहां की स्वास्थ विभाग और सरकार द्वारा सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया गया था।

कोरोना वायरस के मामले पहली बार चीन के वुहान शहर में पाए गए थे और अब वहां की स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि वुहान के करीब 11.23 मिलियन लोगों का परीक्षण वर्तमान समय के पूर्णा वायरस पुनरुत्थान के वक्त किया जा चुका है।

UP में J.P. Nadda ने 2 दिन के मिशन में कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिया जीत का मंत्र, जानें खबरें

बीते शुक्रवार को वुहान की राजधानी हुबेई प्रांत ने 47 कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि की थी जिसमें प्रसारित मामले में स्थानीय रूप से 31 थे। वही वहान ने 15 स्पर्श उन्मुख यानी कि बिना लक्षणों वाले और छह नए स्थानीय रूप से प्रसारित कोरोना मामलों की जानकारी दी है।

वुहान शहर के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 11.23 मिलियन से अधिक नमूनों को न्यूक्लिक एसिड के परीक्षण के लिए इकट्ठा किया है। सिन्हुआ जो कि वहां की समाचार एजेंसी है, उसने जानकारी देते हुए कहा कि 64 स्पर्श उन्मुख मामलों को चिकित्सा अवलोकन के तहत रखा गया है।

वुहान की राजधानी हुबेई प्रांत के उप निदेशक लि यांग ने बीते शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस साल की 4 अगस्त को सर्व समावेशी का नया परीक्षण अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत करीब 10.8 मिलियन लोगों के परीक्षणों का परिणाम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कोरोनावायरस जैसी महामारी को नियंत्रण और रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी परीक्षण और जांच कर इसकी पुष्टि करने में लगे हुए हैं।

image source:http://www.canva.com

कोविड-19 2019 की कोरोना वायरस जैसी महामारी के मामलों में उछाल आने के बाद फिर से वर्तमान समय में उभर रहा है। वही सिन्हुआ द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट के अनुसार बीते शुक्रवार को 157 आवासीय समुदायों को बंद लुप प्रबंधन के अंतर्गत रखा गया था।

हालांकि साल 2019 के दिसंबर महीने में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद उसे कंट्रोल किया गया था लेकिन फिर से यह मामला धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने बीते शनिवार को जानकारी दी कि कोरोना वायरस के 139 नए मामले शुक्रवार को पाए गए थे। वहीं बीते शुक्रवार को मिले नए मामलों के कारण वुहान शहर में कोरोना वायरस के मामले 93 हजार 6 सौ 5 हो गए जिसमें से 1 हजार 4 सौ 44 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का उपचार किया जा रहा है और 39 मरीज गंभीर हालत में है।

कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या चीन के वुहान शहर में 4 हजार 6 सौ 36 हो गई। चीन की जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार वैसे मरीजों को चिकित्सा जांच के अंतर्गत रखा गया है जिनमें किसी भी प्रकार का लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है।

Exit mobile version