Home स्वास्थ्य समाचार Covid-19 Case in India: भारत में थम रहे हैं कोरोनावायरस केसेस, मौत...

Covid-19 Case in India: भारत में थम रहे हैं कोरोनावायरस केसेस, मौत के आंकड़ों में गिरावट के साथ 40 हजार से कम केसेस की आई खबरें

0

Covid-19 Case in India: भारत में थम रहे हैं कोरोनावायरस केसेस, मौत के आंकड़ों में गिरावट के साथ 40 हजार से कम केसेस की आई खबरें

बीते कुछ दिनों में कोरोनावायरस की रफ्तार भारत में कम हो गई है। कुछ समय से भारत में 40000 के आस पास कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इन 24 घंटों में 39742 कोरोनावायरस के नए केस सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत देश में 3 करोड़ 13 लाख 71901 कोरोना की कुल मामले आए हैं जबकि बीते रविवार को 535 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई।

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित लोगों से अधिक पाई गई है। मंत्रालय के अनुसार बीते रविवार को 39 हजार 972 लोगों जो कोरोना से संक्रमित थे वह ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।

इस आंकड़ों के साथ अब तक भारत में कुल 3 करोड़ 54 लाख 3138 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं जबकि पूरे देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4 लाख 20 हजार 551 है। लेकिन इसी बीच कोरोना से संक्रमित एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कमी सभी को राहत दे रही है। अभी भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या चार लाख 8212 है।

class="wp-block-image size-full">Covid-19 Case in India

Covid-19 Case in India लेकिन बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना की 650 अधिक मामले दर्ज किए गए थे। बीते शनिवार को 39097 कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए थे जबकि इसके रविवार को कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत शनिवार की तुलना में कम हुई है। वहीं भारत देश में टीकाकरण अभियान से 46 करोड से भी ज्यादा लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

अगर पिछले साल के आंकड़े देखे जाएं तो 2020 के अगस्त में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख वही 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर होते-होते इसकी संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसी के साथ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी।

ब्राजील (Brazil) ने तोड़ी कोवैक्सीन (Covaxin) की डील, भारत बायोटेक से किया गया था समझौता

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 11 अक्टूबर तक 70 लाख और 29 अक्टूबर तक 80 लाख तो वही कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 नवंबर तक 90 लाख को पार कर गई थी। 19 दिसंबर 2020 को भारत में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई थी तो वही मई 2021 को यह आंकड़े दो करोड़ को भी पार कर गए थे। वही एक महीने बाद यानी 23 जून को कोरोना से संक्रमित आंकड़ों की संख्या 3 करोड़ के पार हो गई थी।

image source :- http://www.canva.com

स्वास्थ्य मंत्रालय की दिए गए रिपोर्ट के मुताबिक 17 लाख 18 हजार 756 कोरोना की जांच शनिवार के दिन की गई थी और इसी के साथ पूरे देश भर में अब तक 45 करोड़ 62 लाख 89 हजार 567 कोरोना की जांच हो चुकी है।

वहीं अगर प्रतिदिन संक्रमित लोगों के आंकड़े देखे जाएं तो प्रतिदिन 2.31% केस दर्ज की जाती है जब की बीते 34 दिनों में लगातार कोरोना की 3% से भी कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अगर कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण के आंकड़े देखे जाएं तो वह 2.24 प्रतिशत है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी से लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब तक तीन करोड़ 54 लाख 6138 हो चुकी है जबकि मृत्यु दर में 1.34 प्रतिशत लोग शामिल हैं।

बीते रविवार को 535 कोरोनावायरस मरीजों की मृत्यु हुई थी जिनमें सबसे ज्यादा मामले यानी 224 मरीज महाराष्ट्र में पाए गए हैं और उसके बाद 98 केरल राज्य में पाए गए थे। भारत देश में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की मृत्यु की संख्या 420551 है जिनमें सबसे ज्यादा मौत यानी कि 131429 कर्नाटक में हुई थी और उसके बाद 36352 लोग कोरोना के कारण तमिलनाडु में मरे थे।

दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की मृत्यु की संख्या 35890 है तो वही उत्तर प्रदेश में यह संख्या 22749 है जबकि पश्चिम बंगाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18064 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से मरने वाले 70% लोगों में कई दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी।

Exit mobile version