Home स्वास्थ्य समाचार Covid Vaccine News: हिमाचल प्रदेश बना 18 साल से ज्यादा उम्र के...

Covid Vaccine News: हिमाचल प्रदेश बना 18 साल से ज्यादा उम्र के 100% लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने वाला देश का पहला राज्य, जानें खबरें

0

Covid Vaccine News: हिमाचल प्रदेश बना 18 साल से ज्यादा उम्र के 100% लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने वाला देश का पहला राज्य, जानें खबरें

साल 2020 में आए खतरनाक और प्रभावशाली कोरोना वायरस जैसी महामारी ने सबके मन में डर और चिंता का खौफ पैदा कर दिया था और डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और हमारी केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगाकर इस महामारी पर नियंत्रण पाने की कोशिश की थी।

समय के साथ कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा इसकी वैक्सीन भारत में तैयार की गई। कोरोना की वैक्सीन के पहले चरण में लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए यह वैक्सीन दी गई जिसमें पहले चरण में 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा रही थी वहीं दूसरे चरण में 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त वैक्सीन अभियान के माध्यम से इसका तीसरा चरण 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए था। इसी बीच यह बात सामने आई है कि हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को दिन की पहली खुराक मिल चुकी है।

class="wp-block-image size-full">Covid Vaccine News

आपको बता दें कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सब को मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत हर राज्य में अलग-अलग स्तर पर लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन दी जा रही है। हर राज्य अपने स्तर पर लोगों को उनकी उम्र और अपनी क्षमता के अनुसार वैक्सीन की खुराक दे रहा है लेकिन हिमाचल प्रदेश ने अपनी क्षमता को बढ़ाते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की शुरुआत की जिसमें वह पूरी तरह से सफल हुआ।

Covaxin News: वेरिएंट्स के खिलाफ Covaxin साबित हुई कारगर, दूसरी बार मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

100 फ़ीसदी व्यस्क लोगों को वैक्सीन की खुराक दे दी

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश भारत के सभी राज्यों में एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने 100 फ़ीसदी व्यस्क लोगों को वैक्सीन की खुराक दे दी है। 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन की पहली खुराक देने पर हिमाचल प्रदेश के लोग और प्रशासन काफी खुश हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने वैक्सीन की पहली खुराक की इस सफलता के बाद जानकारी देते हुए कहा कि उनके राज्य में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से और अच्छे से चल रहा है।

टीकाकरण प्रदर्शन भी उनके राज्य में काफी अच्छा रहा और उन्होंने आगे बताया कि साल 2021 के 30 नवंबर तक उनकी प्रशासन हिमाचल प्रदेश के इन 100 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दे सकेगी। अपने प्रशासन की तेजी और क्षमता को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की उम्मीद जताई है।

image source:-http://www.canva.com

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना के मामले भी कम आ रहे हैं। बीते रविवार को हिमाचल प्रदेश में केवल 123 कोरोना के सकारात्मक मामले सामने आए थे जिसके बाद राज्य में अब केवल 1,750 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। वहीं बीते 24 घंटों में केवल एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मृत्यु को दर्ज किया गया जबकि 186 कोरोना संक्रमित मरीज अपना इलाज करवाकर और ठीक होकर घर गए।

वहीं अगर टीकाकरण अभियान की बात करें तो भारत प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी देश में करोड़ों लोगों को वैक्सीन की खुराक दे चुकी है। भारत में अब तक 63,09,17,927 वैक्सीन की खुराक लोगों में दी गई। जिसमें से 48,60,28,702 पहली खुराक की संख्या है जबकि 14,48,89,225 लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ने वाली वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वयस्क आबादी यानी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 51.45 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है तो वही 15.34 प्रतिशत की आबादी ऐसी है जिन्हें वैक्सीन की दोनों खुराक दी गई है। बीते शुक्रवार को सबसे अधिक कोरोना के टीके भारत में दिए गए थे। यह भारत के लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि एक दिन में हमारे देश में करीब एक करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लोगों में दिए गए।

Exit mobile version