Home स्वास्थ्य समाचार Dwarka Super Speciality Hospital: द्वारका के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तैयारी,...

Dwarka Super Speciality Hospital: द्वारका के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तैयारी, 850 करोड़ की लागत से बन रहा है अस्पताल

0
Dwarka Super Speciality Hospital: द्वारका के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तैयारी, 850 करोड़ की लागत से बन रहा है अस्पताल

Dwarka Super Speciality Hospital से आसपास के लोगों को मिलेगी बहुत मदद।

साउथ वेस्ट दिल्ली के राज नगर, पालम कॉलोनी, द्वारका और मधु विहार में रहने वाले लगभग 6 लाख लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि वहाँ के एरिया में एक नया अस्पताल बनने वाला है| इस इलाके में रहने वाले लोगों के आसपास ना तो कोई केन्द्रीय अस्पताल था और ना ही दिल्ली सरकार द्वारा बनाया गया कोई अस्पताल था| गौरतलब है कि सभी लोगों को प्राइवेट अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाना पड़ता था लेकिन अब दिल्ली सरकार द्वारा एक सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट इंदिरा गांधी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है|

बता दें कि यह अस्पताल लगभग 1241 बेड का होगा और आने वाले 31 मार्च 2022 तक इसके निर्माण खत्म होने की बात कही जा रही है| यह अस्पताल लोगों को सस्ती सुविधा उपलब्ध करवा सकेगा| बताया जा रहा है कि अस्पताल की बिल्डिंग बनकर तैयार है लेकिन उसके अंदर का काम जैसे कि फिनिशिंग, ग्रेनाइट, फ्लोरिंग और छत के काम चल रहे हैं| मॉर्चरी ब्लॉक बनाने का भी थोड़ा बाकि है| ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले 2022 के मार्च महिने तक इसका काम पूरा कर दिया जाएगा और उसके कुछ महीने बाद ही ओपीडी की सेवाएँ शुरु हो जएगी|

और पढ़ें – सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा होता है। ( मॉर्निंग सेक्स फुल डिटेल्स ) , और कितनी उमर मे सेक्स का भरपुर मज़ा ले सकते है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस अस्पताल की जमीन को 1996 के जमीन अधिग्रहण में लिया गया था| इसकी एरिया लगभग 24 एकड़ की है जिसकी कीमत 350 करोड़ की है| 1996 में इसे केवल 700 बेड के लिए तैयार किया जा रहा था लेकिन 2014 में पुराने प्लान के संशोधन को बदल कर इसे 1241 बेड के लिए तैयार किया जा रहा है| इस अस्पताल का शिलन्यास साल 2008 में किया गया था|

इस अस्पताल को बनाने में लगभग 850 करोड़ की लागत है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसकी शुरुआती ओपीडी केवल 500 से होगी और अब उत्तम नगर, नजफगड, विकासपुरी, जनकपुरी, मधु विहार के लोगों को कहीं दूर जाकर अपना इलाज करवाने की जरुरत नहीं होगी| पीडब्ल्यूडी (PWD) के अफसरों का कहना है कि इस अस्पताल का काम पहले ही पूरा हो जाता लेकिन बीच में इसके प्लान में आए बदलाव के कारण इसको तैयार करने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया|

और पढ़ें – हिमालया हिमकोलिन जेल – उपयोग, फायदे, खुराक, सावधानियां तथा साइड इफेक्ट | कैसे कर सकती है आपके सेक्सुअल हेल्थ में सुधार।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में हर बिमारी का इलाज हो सकेगा| अफसरों के मुताबिक इस अस्पताल में इस्तेमाल किए जा रहे सभी मशीन और इक्वीपमेंट नए आधुनिक तकनीक के आधार पर लगाए जा रहे हैं| अस्पताल में अलग – अलग कामों के लिए कई अलग ब्लॉक बना कर तैयार किए जा रहे हैं|

Exit mobile version