- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) क्या है जानिए इसके कारण, लक्षण, बचाव तथा इलाज | What is Hypermetropia? Know the Causes, Symptoms, Prevention and Best Treatment in Hindi.
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) क्या है – What Is Hypermetropia Disease In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) शरीर पर किस प्रकार असर डालता है – How Hypermetropia Affects The Body In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) के क्या लक्षण है – Symptoms Of Hypermetropia Disease In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) के कारण – Causes Of Hypermetropia Disease In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) से बचाव – Prevention Of Hypermetropia Disease In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) के जोखिम कारक क्या है – Risk Factor Of Hypermetropia In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) का इलाज – Treatment Of Hypermetropia Disease In Hindi ?
- दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) Hypermetropia Conclusion :-
दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) क्या है जानिए इसके कारण, लक्षण, बचाव तथा इलाज | What is Hypermetropia? Know the Causes, Symptoms, Prevention and Best Treatment in Hindi.
आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके बिना व्यक्ति का जीवन बिल्कुल बेकार है, हमारे शरीर में आंखें सबसे ज्यादा नाजुक अंग है। जिसका हमें बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि आंखों के साथ यदि हम थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं, तो इसके कारण हमारी आंखों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
आपने आंखों की बहुत सी बीमारियों के बारे में सुना होगा जैसे कुछ लोगों को आंखों में सूजन होती है, तो कुछ लोगों की आंखों में मोतियाबिंद हो जाता है या फिर कुछ लोगों की आंखें बहुत ज्यादा लाल रहती हैं। हम आपको बता दें कि इन सब का कारण यही है कि, हम अपनी आंखों का ध्यान नहीं रख पाते इसी के कारण यह बीमारियां हमें हो जाती हैं।
आंखों की बीमारियां इस प्रकार की बीमारियां होती है कि यदि इनका समय पर ही इलाज हो जाए तो बेहतर रहता है, नहीं तो यही बीमारियां आगे चलकर दृष्टिहीनता का कारण भी बनती हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसी ही बीमारी के बारे में बताएंगे जिसका नाम Hypermetropia है। यह आखों से संबंधित एक बीमारी होती है, जिसे दूर दृष्टिदोष तथा हाइपरोपिया ( Hyperopia ) के नाम से भी जाना जाता है आज हम इसी के बारे में जानेंगे कि :-

दूरदृष्टि दोष (हायपरमेट्रोपिया) क्या है – What Is Hypermetropia Disease In Hindi ?
Hypermetropia को दूर दृष्टिदोष तथा हाइपरोपिया भी कहा जाता है, यह आँख की एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें प्रकाश पीछे की तरफ केंद्रित होता है और इसी की वजह सें पास की चीजों में धुंधलापन दिखाई देता है, जबकि दूर की चीजें तो सामान्य ही दिखाई देती हैं, जैसे-जैसे यह बीमारी पुरानी होती रहती है, तो दूर की सारी चीजें भी धुंधली हो जाती हैं और फिर लोगों को निदानात्मक शिथिलता, दूरबीन की शिथिलता, मंदबुद्धिता भी महसूस हो सकती है
हम आपको बता दें कि, यह बीमारी खासतौर पर छोटे बच्चों पर ज्यादा असर करती है 6 साल की उम्र से लेकर 15 साल तक के बच्चों को यह बीमारी काफी जल्दी अपना शिकार बना सकती है। इसके अतिरिक्त जब व्यक्ति की उम्र 40 साल से ज्यादा हो जाती है, तो फिर भी यह बीमारी आम है हमारे भारत देश में इस बीमारी से लगभग हर साल 10 मिलियन से भी अधिक लोग प्रभावित होते हैं।