Amorolfine Cream – एमोरोलफाइन क्रीम के उपयोग, फायदे, खुराक, सावधानियां तथा साइड इफेक्ट? | Amorolfine Cream – Uses, Best Benefits, Dosage Precautions, Side effects in Hindi

Must Read

Dr. Nick Kumar Jaiswal
Dr. Nick Kumar Jaiswalhttp://goodswasthya.com
He is a professional blog writer for more than 2 years, he holds a degree in Doctorate in Pharmacy(Pharm D) with experience in medicine dispensing and medication ADRs. His interest in medicine makes him excellent in his research project. Now he prefers to write blogs about medications and diseases. His hobbies include football and watching Netflix. He loves reading novels and gain knowledge about more medication ADRs. He is very helpful in nature and you will often find him helping others in the treatment.डॉ जयसवाल 2 से अधिक वर्षों से एक पेशेवर ब्लॉग लेखक है, ये दवा वितरण और दवा एडीआर में अनुभव के साथ एक फार्म डी डिग्री होल्डर है। चिकित्सा में उनकी रुचि उन्हें अपनी शोध परियोजना में उत्कृष्ट बनाती है। अब वह दवाओं और बीमारियों के बारे में ब्लॉग लिखना पसंद करते हैं। उनके शौक में फुटबॉल और नेटफ्लिक्सिंग, उपन्यास पढ़ना और अधिक दवा एडीआर के बारे में ज्ञान प्राप्त करना शामिल है। वह प्रकृति में बहुत मददगार है और अक्सर आप इन्हे दूसरों की इलाज में मदद करते हुए देख पाएंगे ।
Amrolfine Cream Table of Contents:

Amorolfine Cream – एमोरोलफाइन क्रीम के उपयोग, फायदे, खुराक, सावधानियां तथा साइड इफेक्ट? | Amorolfine Cream – Uses, Best Benefits, Dosage Precautions, Side effects in Hindi

दोस्तो हमारे खयाल से आप सभी ने Amorolfine Cream के बारे में सुना होगा। अगर आप सभी को एमोरोलफाइन

क्रीम के बारे में नहीं पता है तो कोई बात नही। क्युकी आज के इस आर्टिकल में आपको Amorolfine Cream के बारे में सभी जानकारी जानने के लिए मिल जायेगी।

जैसे की, Amorolfine Cream कैसे काम करती है। इसके साइड इफेक्ट्स होते है क्या? अगर होते है तो यह किस प्रकार देखने के लिए मिलते है। इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको मिलनेवाली है, इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए ताकि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी हासिल हो।

अमरोलफाइन क्रीम क्या है? | What does Amrolfine Cream Does in Hindi ?

Amorolfine क्या है यह तो इसके नाम से ही पता चलता है की, यह एक क्रीम है। एमोरोलफाइन क्रीम का इस्तेमाल Fungal Infection के इलाज के लिए किया जाता है। Amorolfine Cream में आपको हाइड्रोक्लोरिड मिलता है। यह सभी दवाओं के एक समूह से जुड़ा है, जिसे Antifungl भी कहा जाता है। यह सभी प्रकार के कवक को मरता है। जो हमारे नाखून के Infection का कारण बनता है।

इस क्रीम का सबसे अच्छा फायदा यह है की, इसे लगाना बहुत ही आसान है। साथ ही इसके ज्यादा Side Effects भी नहीं है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल नाखूनों के लिए होता है।

इस लिए इसका इस्तेमाल आपको तब तक करते रहना चाहिए, जब तक आपके स्वस्थ नाखून वापिस से नहीं आजाते है। यह क्रीम Infection को वापस होने से रोकने का काम करती है। सबसे जरूरी बात यह की, आप जिस नाखून पर इस क्रीम का इस्तेमाल कर रहे है, उसपर नेल पॉलिश का इस्तेमाल मत कीजिए।

और पढ़ें – Weight Loss कैसे करे या मोटापा कैसे कम करे जानिए 8 घरेलु उपाय।

एमोरोलफाइन क्रीम का इस्तेमाल कैसे करते है? | Uses of Amorolfine Cream in Hindi

  • Amorolfine Cream का इस्तेमाल करने से पहले आपको जिस नाखून पर यह Cream लगानी है, उसे आपको साफ करना होगा। उसके बाद आपको उसे पानी लेकर अच्छे से धोना होगा।
  • आपको जहा पर Infection हुआ है, उस जगह को अच्छे से धोने के बाद आपको एक साफ कपड़े से सुखाना है।
  • यह सब करने के बाद आपको एमोरोलफाइन क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ उसी जगह पर करना है, जहां पर Inefection हुआ है।
  • आपको जहां पर Infection हुआ है, उस जगह पर Amorolfine की क्रीम को पतली सी परथ बनानी है।
  • सबसे जरूरी बात की, जलन से बचने के लिए आप अपनी आसपास की जगह पर इस Cream ना लगाए।
  • सबसे जरूरी बात यह है की, आप इस क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर ने जब तक करने के लिए कहा है। तब तक ही आप इसका इस्तेमाल करिए। क्युकी आपको डॉक्टर ने जो Time दिया है, उससे पहले आप इस Cream को लगाना बंद कर देते है तो यह Amorolfine Cream अच्छे से काम नही करेगी।
  • Amorolfine Cream के आपको कुछ Side Effects देखने के लिए मिल सकते है, जो खुद से ही ठीक हो जाएंगे।
  • एमोरोलफाइन क्रीम का इस्तेमाल बच्चो पर करते समय सावधानी बरसे। साथ ही इस इस क्रीम का बच्चो के मुंह से संपर्क ना आने दे। क्युकी Amorolfine Cream का इस्तेमाल सिर्फ त्वचा के लिए जाता है।

एमोरोलफाइन क्रीम को स्टोर कैसे करना चाहिए? | How to Store Amorolfine Cream in Hindi?

ध्यान रखिए की, आपको Amorolfine Cream को अपने कमरे के तापमान पर स्टोर करना है। Amorolfine Cream को आपको गर्मी और तेज रोशनी से दूर रखना है। सबसे जरूरी बात यह है की, आपके डॉक्टर आपको जब तक ना कहे की, इस क्रीम को आप फ्रिज में स्टोर कर सकते है। तब तक आप इस क्रीम को फ्रिज में स्टोर करने की गलती ना करे।

एमोरोलफाइन क्रीम को आप अपने बच्चो और पालतू जानवरों के हाथ में ना दे साथ ही उनसे इस क्रीम को दूर रखे। इस क्रीम को आप अपने टॉयलेट में मत फेकिए। इस क्रीम का इस्तेमाल हो जाने के बाद या फिर यह Expire हो जाने के बाद इस क्रीम को नष्ट कैसे करना है यह कैसी केमिस्ट या फिर डॉक्टर से पूछे। उनकी बताई गई सलाह से ही इस क्रीम को नष्ट करिए।

एमोरोलफाइन क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले यह बाते आपको पता होनी चाहिए | Precautions while using Amorolfine Cream in Hindi?

  • इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले आपको एकबार इसकी Expiry Date जरूर चैक करनी चाहिए। यह चीज आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। क्युकी बिना Expiry Date चेक किए आप किसी भी Product ना खरीदे।
  • सबसे जरूरी बात यह है की, इस क्रीम का इस्तेमाल किसी भी एलर्जी वाले रोगियों को करने के लिए Recommend नहीं किया है। क्युकी अगर आपको एलर्जी है और आप फिर भी इस क्रीम का इस्तेमाल करते है तो इसमें मौजूद जो तत्व है वह आपकी स्तिथि को बिगाड़ सकते है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको जो एलर्जी है, उसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताए।
  • इस क्रीम का इस्तेमाल करने के लिए किसी भी 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को करने के लिए Recommend नहीं है। इसलिए अगर आपकी आयु मतलब की उम्र 18 साल से कम है तो आप इस दवाई का इस्तेमाल ना करे।
  • इस क्रीम का इस्तेमाल आपको ज्यादा चोटिल स्थान पर नही करना है।
  • इस दवाई का इस्तेमाल करना बच्चो के लिए Recommend नहीं है। क्युकी इसके इस्तेमाल के बाद इसकी सुरक्षा और प्रभाव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
  • जब आप अपने नाखूनों पर इसका इस्तेमाल करेंगे तो किसी भी अन्य क्रीम या फिर पदार्थ का इस्तेमाल मत करिए।
  • एमोरोलफाइन क्रीम सिर्फ बाहरी इस्तेमाल के लिए होने के बरन आप इसका इस्तेमाल अपनी आंखो, चोट, मुंह और घावों के लिए मत करिए।
  • अगर आप किसी भी प्रकार की खाने वाली दवाई, हर्बल प्रोडक्ट्स या फिर सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते है तो उसके बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताइए।
  • दोस्तो हमेशा याद रखिए की, Amorolfine Cream को इस्तेमाल करने की सलाह आप दूसरो को मत दीजिए। अगर उनके लक्षण आपकी तरह हो फिर भी आप उन्हे इस दवाई की सलाह ना दे।
  • अगर आप इस क्रीम का इस्तेमाल बहुत दिनो से कर रहे है और फिर भी आपको आराम नहीं मिल रहा है तो आप इसके बारे में अपने चिकित्सक को बताइए।

गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इसका इस्तेमाल करना चाहिए की नही? | Should we use Amorolfine Cream while Breastfeeding or Pregnancy in Hindi?

Amorolfine Cream का इस्तेमाल महिलाओ को गर्भावस्था में करने के लिए Recommend नहीं है। साथ ही उन्हे डॉक्टर जब तक इस्तेमाल करने के लिए ना कहे तब तक इसका इस्तेमाल ना दे। Amorolfine Cream का इस्तेमाल करने से पहले आप एक बार डॉक्टर से इसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर बात करले।

अगर आप स्तनपान कर रही है तो बिना अपने चिकत्सक की सलाह लिए इसका इस्तेमाल ना करे। जैसा कि हमने आपको कहा है की, अगर आपको इसका इस्तेमाल करना है तो आप उसके बारे में डॉक्टर से जरूर बात करले।

एमोरोलफाइन क्रीम के Side Effects क्या देखने के लिए मिल सकते है? | Side Effects of Amorolfine Cream in Hindi

देखा जाए तो Amorolfine Cream के कोई Side Effects देखने के लिए मिलते है। लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल करते वक्त कोई लापरवाही करते है तो हो सकता है की, इसके आपको Side Effects देखने के लिए मिल सकते है।

अगर आप इस क्रीम का Overdose लेते है या फिर यह क्रीम गलती से आपके मुंह में चली जाती है या Amorolfine Cream एक्सपायर हो जाती है और फिर भी आप इसका इस्तेमाल कर रहे है तो उसकी वजह से आपको इसके कुछ साईड इफेक्ट देखने के लिए मिल सकते है। कुक अलग क्रीम की Adjustment की वजह से भी आपको इसके Side Effects देखने के मिल सकते है।

  • हीव्स हो सकती है।
  • त्वचा में चकत्ते आने लग सकते है।
  • त्वचा की जलन महसूस हो सकती है।
  • त्वचा पर लाल धब्बे हो सकते है।
  • नाखूनों के रंग में परिवर्तन देखने के लिए मिल सकता है।
  • त्वचा के नीचे फफोले आ सकते है।

कौनसी Cream एमोरोलफाइन क्रीम के साथ रिएक्शन कर सकती है? | Which Cream Reacts with Amorolfine Cream in Hindi?

किसी भी Cream का Amorolfine क्रीम के साथ रिएक्शन होती है ऐसी तो कही जानकर नही दी है। लेकिन अगर आप कई भी प्रकार की दवाई खा रहे है या फिर दूसरी कोई दवाई ले रहे है तो उसके बारे में अपने चिकित्सक को जरूर बताइए। क्युकी एलर्जी वाले जो लोग है, उनमें ऐसी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

क्या एमोरोलफाइन क्रीम खाने के साथ और अल्कोहल के साथ रिएक्शन करती है? | Does Amorolfine Cream reacts with Food or Alcohol in Hindi?

Amorolfine Cream के साथ आपको किसी भी प्रकार का डायट प्लान फॉलो करने की सलाह नहीं देते है। लेकिन इसके इस्तेमाल के साथ अल्कोहल लेने से पहले आप एकबार अपने चिकित्सक के साथ जरूर बात करले। इस क्रीम के जोखिम और साइड इफेक्ट्स के बारे में जरूर बात करले। क्युकी किसी भी लापरवाही की वजह से आपको दुष्परिणाम देखने के लिए मिल सकते है।

Amorolfine Cream Conclusion:

दोस्तो आपको Amorolfine Cream क्या है? इसके साइड इफेक्ट्स और फायदे क्या है यह आर्टिकल कैसा लगा हमे Comment करके जरूर बताइए। साथ ही यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर Share करिए। ताकि उन्हें अगर यह Cream इस्तेमाल करनी है या फिर वह यह क्रीम इस्तेमाल कर रहे है तो उन्हे भी इसके बारे में Knowledge हो सके।

इस आर्टिकल की help से आपको एक अच्छी जानकारी मिली हो तो हमे Comment में जरूर बताए। साथ ही इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी Question आपके मन में हो तो हमे जरूर बताए हम आपकी प्रोब्लम Solve करने की जरूर कोशिश करेंगे।

लेटेस्ट लेख

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

More Articles Like This