क्या आप जानते है कपूर यानी Camphor क्या होता है ? जानिए Kapur Ke 9 Fyade aur kuch Nuksan |What is Camphor its 9 Best benefits and side effects in Hindi

Must Read

Dr. Arti Sharma
Dr. Arti Sharmahttp://goodswasthya.com
Dr. Arti Sharma is a certified BAMS doctor with at least 2 years of article writing experience on various medication and therapeutic lines. She is known for her best work in ayurvedic medication knowledge and there uses. Her hobbies including reading books and writing articles. With a good grip in sports, she uses to play for her university cricket team as a captain. Her work for ayurvedic is well known.डॉ आरती शर्मा एक प्रमाणित BAMS डॉक्टर है जिन्हे कम से कम 2 साल का विभिन्न दवाइयों और चिकित्सीय रेखाओं पर लेखन का अनुभव है। वह आयुर्वेदिक दवाओं के ज्ञान और उनके उपयोग में अपने बेहतरीन काम के लिए जानी जाती हैं। उनका शौक किताबें पढ़ना और लिखना है। खेलों में अच्छी पकड़ के साथ, वह एक कप्तान के रूप में अपनी विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में उनका काम अच्छी तरह से जाना जाता है।

क्या आप जानते है कपूर यानी Camphor क्या होता है ? जानिए  Kapur Ke 9 Fyade aur kuch Nuksan | What is Camphor its 9 benefits and side effects in Hindi

जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि कपूर का उपयोग पूजन में किया जाता है, कपूर पूजा में तो शुभ होता ही है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है,  यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें स्वास्थ्य संबंधित बहुत से अच्छे गुण पाए जाते हैं,  पूजा में कपूर का उपयोग करने से ही हमारी पूजा शुभ मानी जाती हैं,घर में कपूर को जलाने से जो धुआ निकलता है उस से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है

सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती हैं, घर में कपूर का दुआ करने से आसपास मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं कपूर के और भी बहुत ज्यादा फायदे हैं हम आपको आगे विस्तार से बताएंगे आज हमारी इस पोस्ट से आपको जानने को मिलेगा कि Kapoor Ke Fayde ( Benefits Of Camphor In Hindi )? Kapoor Ke Nuksan ( Side Effect Of Camphor In Hindi )? Kapoor Ka Upyog In Hindi ( How To Use Kapur In Hindi )?

camphor details in hindi |
Benefits Of Camphor In Hindi  | Kapoor Ke Nuksan | Side Effect Of Camphor In Hindi | Kapoor Ka Upyog In Hindi | How To Use Kapur In Hindi

Kapur Ke Fyade (camphor details in hindi)

  • कपूर एक प्राकृतिक औषधि है यह सफेद रंग का पारदर्शी पदार्थ होता है,और ज्वलनशील पदार्थ होता है, इसकी खुशबू बहुत तेज होती है,अगर हम इसे हवा में रखते हैं तो इसे आप भाप बनकर उड़ जाता है,कपूर का उपयोग क्रीम,व लोशन बनाने में भी किया जाता है, कपूर का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है,यह दर्द और खुजली से राहत दिलाता है, इसके अंदर बहुत ही एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं l
  • कपूर Camphor के उपयोग से बहुत सी समस्याओं से छुटकारा मिलता है,विशेष अध्ययनों के अनुसार कपूर जख्मों को भरने में भी कारागार सिद्ध हुआ है,कपूर अलग-अलग प्रजाति के पाए जाते हैं,इनकी संख्या भी बतानी बहुत मुश्किल है, कपूर के कोई साइड इफेक्ट नहीं है अगर किसी को इससे कोई नुकसान होता भी है तो गलत उपयोग करने से होता है, कपूर प्राकृतिक और कृत्रिम दो तरह का होता हैl
  • केमिकल से बने हुए कपूर को कृत्रिम कपूर कहते हैं,यह हीलिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है, यह कपूर पूजा और हवन के  समय वातावरण को शुद्ध करने के लिए उपयोग में लाया जाता है,और प्राकृतिक कपूर (भीमसेनी  कपूर )के पेड़ से निकाला जाता है जिसे हम खा भी सकते हैं l

कपूर के फायदे( Benefits of Camphor in hindi )

 कपूर हमारी त्वचा और हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसके नियमित उपयोग से हमारे शरीर की बहुत सी समस्याएं भी दूर होती हैं, कपूर का उपयोग सर्दियों में  ऊनी कपड़ों में रखने के काम में लिया जाता है कपड़ों को कीड़े आदि से सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है l

गैस की समस्या से छुटकारा |Get rid of gas problem

 कपूर के उपयोग से पेट में गैस की समस्या से भी राहत मिलती हैं,डॉक्टरों के अनुसार कपूर के तेल से पेट में गैस की समस्या से राहत मिल सकती है,कपूर गैस्ट्रिक समस्याओं को खत्म करने में बहुत फायदेमंद होता है l

दर्द या सूजन में लाभदायक |Beneficial in pain or swelling

  क्या आप जानते हैं,किसी भी प्रकार का दर्द हो या सूजन हम उस पर कपूर के तेल की मालिश कर सकते हैं इससे हमारे दर्द में राहत मिलेगी,कपूर के तेल में नारियल तेल को मिलाकर लगाने से मांसपेशियों में दर्द से तो आराम मिलता ही है बल्कि सूजन भी कम होती है,घुटनों के दर्द में भी यह लाभदायक सिद्ध होता हैकपूर में(दर्द कम करने वाला) एनाल्जेसिक गुण के साथ-साथ सूजन कम करने वाला (सूजन कम करने वाला)  रूबैफेशिएंट गुण भी पाया जाता है

जले हुए घाव को ठीक करने में सहायक |Helpful in healing burn wounds

 जैसा कि हमने आपको बताया है कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं,जिसके कारण यह जलने से हुए घाव में होने वाले इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक होता है,  तथा उसको ठीक करने में सहायक होता हैं और उसके निशान को भी दूर करने में सहायक होता है,शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का तेल लगाने से जल्द ही राहत मिल जाती है,जली हुई जगह पर कपूर का तेल की हल्की मसाज करने से जलन खत्म हो जाएगी और निशान भी दूर हो जाएगी

यह भी पढ़े:- सुपारी पाक – उपयोग, फायदे, खुराक, सावधानियां तथा साइड इफेक्ट

 त्वचा संबंधी समस्याओं में सहायक |Helps in skin problems

कपूर के तेल को कील मुंहासे पर लगाने से कील मुंहासे ठीक हो जाते हैं,यह मुहांसों के दाग धब्बों को हटाने में भी सहायक होता है,कपूर को गर्म पानी में डालकर अपने पैर साफ करने से इससे फटी हुई एड़ियां भी भी ठीक हो जाती है, किसी भी प्रकार का तनाव दूर करने करने के लिए कपूर का तेल फायदेमंद होता है,कपूर का इस्तेमाल चेहरे पर हुई पिगमेंटेशन को हटाने के लिए तो किया ही जाता है बल्कि रंग निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है,

कपूर की छोटी छोटी गोली को मैश करके उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर,थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी मिलाकर और गुलाब जल के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना ले फिर उसे फेस पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे और पिगमेंटेशन से छुटकारा मिलता है, सूर्य की तेज किरणों के कारण जो हमारा हिस्सा धूप के कारण जल जाता है,उस जगह पर कपूर के तेल का इस्तेमाल करने से हमारे फेस की ट्रेनिंग या किसी भी जगह पर हो टैनिंग दूर हो सकती है l

कपूर Camphor का इस्तेमाल अपने फेस पर करने से बेदाग त्वचा तो मिलती ही है बल्कि स्किन को सॉफ्ट भी कर देता है,यह दांत में हुई कैविटी को भी दूर करने में सहायक हैं, नकसीर या नाक से खून बहने पर भी कपूर  कपूर  फायदेमंद होता है,( जल में थोड़ा सा कपूर पीसकर इसे नाक में डालने से खून बहना बंद हो जाता है)

Kapur Ke Fyade | कपूर के फायदे | Benefits of Camphor in hindi

जिनको गठिया की समस्या रहती है वह कपूर Camphor और अफीम को राई के तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं,इससे गठिया रोग दूर हो जाएगा, जिनको सर में दर्द होता है और डिप्रेशन की शिकायत है वह कपूर के तेल की मालिश अपने सर में कर सकते हैं इसकी तेज खुशबू होने के कारण यह सिर की नसों को आराम पहुंचाता है,

कपूर के इस्तेमाल से बवासीर की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है,बवासीर को खत्म करने में सहायक है  चोट लगने पर होने वाले अगर हम कपूर को पानी में पीसकर से लगाते हैं तो चोट जल्दी  आराम मिल जाता है हम आशा करते हैं कि आपको Kapur Ke Fyade in hindi समझ आ गया होगा l

बालों संबंधी समस्याओं से छुटकारा | Get rid of hair problems

  • Kapur hamare face ke liye fyademand होता है बल्कि हमारे बालों से जुड़ी समस्याओं में भी सहायक होता है,कपूर के तेल में नारियल तेल को मिक्स करके अपने बालों की जड़ों पर लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है,बालों के विकास में भी वृद्धि होती है, नारियल तेल में मौजूद लोरिक एसिड बालों की बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है l

  • बालों की जड़ों को मजबूत भी बनाता है, और यह सिर की त्वचा के रक्त प्रवाह को भी बढ़ाता है,कपूर का तेल का इस्तेमाल करने से बाल में हुआ डैंड्रफ खत्म हो जाता है, नारियल तेल का नियमित उपयोग करने बालों को प्रोटीन प्राप्त होता है,नहाने से पहले कपूर के तेल में नारियल तेल को मिलाकर अपने बालों की जड़ों में मसाजे करने पर यह हमारे बालों में बहुत फायदा देता है,और इसका नियमित उपयोग करने से बाल स्वस्थ बनते हैं

 पोषक तत्वों से भरपूर |Rich In Nutrient

 कपूर Camphor में पोषक तत्व पाए जाने के कारण यह बीमारी से लड़ने में सक्षम होता है और पेट संबंधी समस्याओं से लड़ने में भी सहायक होता है, जैसे हम आपको बता चुके हैं कपूर कुछ विशेष पेड़ों से अलग किया जाता है, इसके अंदर रसायनिक तत्व मौजूद होने के कारण औषधीय गुण पाए जाते हैं,जैसे लिनालूल, पीनेन बी-पीनेन,वाईटरपीनेन, डी कैंपर, लेमोनेन, सेबीनेन आदि बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं,

अच्छी नींद में लाभदायक | Beneficial For sleep

 कपूर एक प्राकृतिक औषधि है इसकी खुशबू बहुत ही तेज होती है, कपूर के तेल की खुशबू हमारे दिमाग पर प्रभाव डालती हैं यह हमारे दिमाग को शांत कर देती है, जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद भी अच्छी आती है,  रात को सोने से पहले कपूर की कुछ बूंदे  तकिए पर डाल कर सोने से हमें अच्छी नींद आती है हमारा दिमाग शांत रहता है कपूर  सर्दी, जुखाम, बंद नाक आदि समस्याओं में सहायक होता है, एक पैन में गर्म पानी में लीजिए और उसमें थोड़ा सा कपूर डालकर उसकी भाप लेने से सर्दी जुखाम जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है,

मच्छरों को भगाने में लाभदायक |Beneficial in killing mosquitoes

 मच्छरों के काटने से बहुत घातक रोग हो सकते हैं, कपूर का नियमित उपयोग करने से हम मच्छरों से होने वाली बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं,  मच्छरों को भगाने के लिए कपूर को जलाकर एक कमरे में रख दीजिए और खिड़की और दरवाजे बंद कर दीजिए, ऐसा करने से कोने में छिपे हुए मच्छर भी मर जाएंगे,और मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियां भी नहीं होगी,

 एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर | Rich in antiseptic properties

 कपूर के अंदर बहुत सी बीमारियों से लड़ने के गुण पाए जाते हैं, हमारी पूजा को तो यह शुभ बनाता ही है,बल्कि हमारे त्वचा पर कहीं पर भी कोई भी जलन, खुजली, दर्द हो तो कपूर  सहायक सिद्ध होता है, एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, एक अध्ययन से पता चला है कि कपूर में एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल दोनों ही तरह के गुण पाए जाते हैं एंटीसेप्टिक का मतलब होता है किसी भी प्रकार के सूक्ष्म जीवों से बचाव करने वाला, जिसके कारण यह शरीर में हुए छोटे-छोटे घाव को बचाने का काम भी करता है, हैजा होने पर अगर हम कपूर को उपयोग में लाते हैं तो इसे बहुत आराम मिलता है,

कपूर से होने वाले नुकसान | Side effects of camphor in Hindi
image source:- https://www.canva.com/

कपूर से होने वाले नुकसान (Side effects of camphor )

 ऊपर लिखी हुई इस पोस्ट में अपने कपूर के बहुत से फायदे तो जान हीं लिए हैं,परंतु इसके कुछ नुकसान भी है,गलत तरीके से किया गया कपूर का इस्तेमाल बहुत नुकसानदायक होता है, कपूर के गलत इस्तेमाल से पाचन क्रिया को भी नुकसान पहुंचता है,कपूर के कारण हमारे नर्वस सिस्टम और हमारे किडनी को भी हानिकारक नुकसान हो सकते है,

कपूर को कभी भी डायरेक्ट अपने फेस पर अप्लाई नहीं करना चाहिए इसके वजह से फेस पर खुजली  और जलन का सामना करना पड़ सकता है,ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग करने से नुकसान हो सकता है, इसमें मौजूद कुछ विषैले तत्वों और बहुत से दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे उल्टी लगना, सिर में दर्द होना, चक्कर आना, जी मचलना, त्वचा में जलन होना और नाक में खुजली होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

Kapur Or Camphor Conclusion:

आशा करते हैं कि इस पोस्ट में आपको Kapur Kya Hai तथा  Kapur ke Fayde Aur Nuksan In Hindi पता लग गए होंगे,  कपूर से संबंधी जरूरी बातें आपको पता लग गई होंगी,Kapur Ke Nuksan को ध्यान में रखकर कपूर का सही फायदा उठाया जा सकता है, यदि अब भी कपूर से संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में हो तो आप उनसे कमेंट सेक्शन के माध्यम से वह पूछ सकते हैं हम आपको जल्द से जल्द प्रश्न का जवाब देंगे। धन्यवाद

लेटेस्ट लेख

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

More Articles Like This